दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने अनुभाग अधिकारी राजस्व पवई के नाम सौंपा ज्ञाप
पन्ना पवई
नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने अनुभाग अधिकारी राजस्व पवई के नाम नायब तहसीलदार रामधनी अहिरवार को सौंपा ज्ञापन एवंएक सप्ताह के अंदर मांगे पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मी जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
एक वार्ड से लेकर 15 वार्डों में काम करने वाले सफाई कर्मियों के साथ इलेक्ट्रीशियन ,वाहन चालक एवं प्लंबर कर्मचारी, ऑफिस कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मियों ने अपनी विभिन्न सूत्री मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम एवं नगर परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि एक सप्ताह के अंदर अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम सब सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे वही नगर परिषद सफाई कर्मी यूनियन ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के कार्यालय के सामने एवं तहसील कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन किया प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की साथ ही आरोप लगाते हुए कहां कि अधिकारियों द्वारा आज तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया है जो हम लोग पिछले काफी समय से अपनी मांग सरकार व प्रशासन के समक्ष रखते आ रहे हैं लेकिन कहीं पर कोई सुनवाई नहीं होती है उन्होंने कहा विगत कई वर्षों पहले भी उन्होंने प्रशासन व नगर परिषद अधिकारियों के सामने अपनी मांगे रखी थी लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया है उन्होंने दिए गए ज्ञापन में बताया है कि उन्हें संविदा कर्मी नगर परिषद पवई में कार्यरत है उन कर्मचारियों को नियमितीकरण किया जाकर विभाग के मुख्य धारा से जोड़ा जाए एवं सालाना कान्टैक्ट कल्चर से मुक्त कराया जाए तथा एनपीएस राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण पीएफआरडीए द्वारा यह योजना शुरू की गई थी कटौती होते हुए भी अभी तक कर्मचारियों को विभाग के द्वारा न एनपीएस कार्ड दिए गए हैं और न ही कोई एनपीएस के दस्तावेज नगर परिषद पवई द्वारा नहीं दिए गए 11 मार्च 2022 से एनपीएस की कटौती चालू है कटौती का पैसा किस एनपीएस अकाउंट में जा रहा है इसका हम कर्मचारियों को कोई जानकारी विभाग द्वारा नहीं दी जा रही है समस्त सफाई कर्मी इलेक्ट्रीशियन ड्राइवर कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा कहा गया है कि नगर परिषद पवई में विगत 15 से 20 वर्षों से हम संविदा एवं सफाई कर्मचारियों की नियमित रूप से मांग कर रहे हैं जिससे हमको नियमितीकरण किया एवं संविदा अंशकालीन रोस्टर या आउटसोर्स पर है उन सभी को तत्काल नियमितीकरण या स्थाईकरण का लाभ संविदा कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों को दिया यही नहीं संविदा कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी कामगारों मित्रों के पद से रोस्टर प्रणाली को सफाई कर्मचारी के पद से शिथिल किया जाए क्योंकि मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा भर्ती की जा रही है इस समाप्त कर संविदा एवं सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जाए उन्होंने श्रीमान जी से निवेदन किया है कि अगर नगर परिषद पवई में कार्यरत संविदा एवं समस्त कर्मचारियों की मांग स्वीकार किए जाने की महान कृपा की जाए यदि शासन द्वारा मांग पत्र के आधार पर अमल नहीं किया गया तो हम लोग मजबूर होकर समस्त संविदा एवं सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे जिसकी जवाबदारी स्वयं प्रशासन की होगी हम पर प्रार्थीगणों को पूर्ण आशा एवं विश्वास है कि श्रीमान जी हमारी मांगों को जरूर पूरा करेंगे
ज्ञापन देने वाले सफाई कर्मी इलेक्ट्रीशियन कर्मचारी वाहन चालक कर्मचारी वाटर सप्लाई कर्मचारी प्लंबर कर्मचारी ऑफिस कंप्यूटर ऑपरेटर एवं समस्त संविदा कर्मचारी मौजूदगी रही
