यूपी में संकट…4 हजार से ज्यादा रोहिंग्या:फेक ID कार्ड बनवाए

यूपी में संकट…4 हजार से ज्यादा रोहिंग्या:फेक ID कार्ड बनवाए, शादियां की, बच्चे हुए; अब पहचान कर पाना भी मुश्किल ————-ATS ने सोमवार को यूपी के 6 शहरों से 74 रोहिंग्या मुसलमान को गिरफ्तार किया। यह अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे। ATS के इस एक्शन के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी है। ATS सूत्रों के मुताबिक, खुफिया इनपुट है कि यूपी में अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या 3 से 4 हजार के करीब है। इसमें वेस्ट यूपी में इनकी तादाद करीब 2100 है।
सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियां की चिंता इस बात की है कि पकड़े गए कई रोहिंग्या 10-15 साल से यहां रह रहे हैं। कई ने यहीं का राशन कार्ड और दूसरे डॉक्यूमेंट तक बनवा लिए हैं। ऐसे में उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। झुग्गी-झोपड़ियों से शुरू हुई उनकी जिंदगी आज पक्के मकान तक पहुंच गई है।
गिरफ्तार किए रोहिंग्या से ATS की पूछताछ में कई और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। कई रोहिंग्या बचपन में ही भारत आ गए, अब जवान हो गए। यहीं शादियां की और बच्चे हो गए। कुछ रोहिंग्या ने बताया कि भारत में एंट्री दलाल के जरिए पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से अवैध तरीके से हुई। इसके लिए उन्होंने 50 हजार से 1 लाख रुपए तक दलालों को दिए।