बोकारो दुगदा बस्ती में अपराधियों ने अब्बास खान को मारी गोली

0

बोकारो जिला से अनिल शर्मा कि रिपोर्ट

दुगदा बस्ती में अपराधियों ने अब्बास खान को मारी गोली,घायल अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल,
जांच में जुटी पुलिस

बोकारो जिला अंतर्गत दुगदा थाना क्षेत्र के दुगदा बस्ती निवासी लगभग 50 वर्षीय अब्बास खान को अज्ञात अपराधियों ने जानकारी के अनुसार तीन गोली मारी जिसे घायल वयस्था में ग्रामीणों द्वारा
बीजीएच में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अब्बास खान दुगदा मार्केट से घर आ रहा था तभी रात्रि को लगभग 10: 30 बजे दुगदा शिव मंदिर के समीप आपराधियों ने तीन गोली मारी जिसमे एक गोली दाएं साईट के सीने में दूसरी गोली पेट मे ओर तीसरी गोली कंधे को छूते हुए पार हो गया। दो गोली लगने से उसकी स्थिति नाजुक बना हुआ है। वहां के ग्रामीणों ने उसे तत्काल बोकारो के बीजीएच में भर्ती कराया गया है। इसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति अब भी नाजुक बना बताया जा रहा हैं। घटना को लेकर दुगदा पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस दौरान पुलिस को एक खोखा भी मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो, जिप सदस्य संतोष पांडेय, हॉस्पिटल पहुँचे ओर घटना की पूरी जानकारी लिया।

https://youtu.be/dmrRVYQTktQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *