प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर दौड़ रहा है- जयमंगल कन्नौजिया |

0

गिरिजानन्द शर्मा

ब्यूरो हेड- महराजगंज

मोब- 9415243456

महाराजगंज 18 जुलाई। केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के क्रम में आज महाराजगंज देहात मंडल में टिफिन पर बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने सभी के साथ टिफिन में भोजन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर दौड़ रहा है। 9 साल में प्रधानमंत्री ने देश को समृद्ध बनाया है।मोदी सरकार ने अंत्योदय के मूलमंत्र को चरितार्थ कर जनकल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को लागू कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही हैं। हर व्यक्ति बिना भेदभाव के सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पा रहा है। हम सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रहे है। पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन के साथ भारत आगे बढ़ रहा है। देश में मोदी और प्रदेश में योगी के सभी योजनाओं का लाभ हर परिवार को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि आप ने कभी सोचा न था कि पक्का मकान मिलेगा, शौचालय मिलेगा, रसोई गैस के चूल्हे पर खाना बनाने को मिलेगा, नल से जल मिलेगा, बैंक का खाता खुलेगा, पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा, धारा 370 हटेगी, हवाई चप्पल वाले को हवाई यात्रा करने को मिलेगी। इतना ही नहीं जो कभी सोचा न था कि भव्य राम मंदिर बनेगा वो भी पूरा करके प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है।

उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना से 9.58 करोड़ लोगों को लाभ मिला। आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सूरत बदली। तो साल 2014 से अब तक बहुत राष्ट्रीय राजमार्ग भी बनें। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ घर तो 12 करोड़ नल से जल कनेक्शन दिए। वहीं पीएम किसान योजना से 11 करोड़ किसानों और किसान परिवारों को लाभ देने का काम भी मोदी सरकार ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामाज्ञा निषाद, मंडल प्रभारी अंगद गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, इंद्रजीत गुप्ता, ,अवध किशोर ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंडल महामंत्री विजय गौड़, सच्चिदानंद मौर्य, रामाज्ञा यादव, राम आधार पटेल, मोती जायसवाल, चेतन वर्मा, रमेंद्र पटेल, अजय पटेल, वीरेंद्र लोहिया,प्रदीप गौड़, मोती जायसवाल, विनोद गौड़, के अलावा तमाम भाजपा कार्यकर्ता और प्रधान गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed