भाजपा की वाशिंग मशीन में जाकर बेदाग हो जाते हैं भ्रष्टाचारी: जदयू

पटना | जदयू के विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को बदहाली के 9 साल देने वाले गुनाहगार हैं। वादे के मुताबिक इस सरकार को 9 साल में 18 करोड़ नौकरी देनी थी, जबकि नौकरी मिली मात्र 7 लाख लोगों को। इस दौरान न तो गरीबों को पक्के मकान मिले, न किसानों का एमएसपी बढ़ा और न गंगा की सफाई हुई। इन 9 वर्षों में देश को आर्थिक मजबूती मिलने की जगह इसका विदेशी कर्ज बढ़ा। किसी भी कीमत पर सरकार में बने रहना ही भाजपा की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की वाशिंग मशीन में जाकर सारे भ्रष्टाचारी बेदाग हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सच्चे अर्थों में युगपुरुष हैं, जिन्होंने न केवल बिहार को उसका पुराना गौरव लौटाया, बल्कि आज अपने व्यक्तित्व और विजन की बदौलत विपक्षी एकता की धुरी भी हैं। हम सभी को एकजुट होकर उनके भाजपा-मुक्त भारत का संकल्प पूरा करना है।

विधानपार्षद एवं जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपावालों का राष्ट्रवाद हो, हिंदुत्व हो, उनकी डिग्री हो या उनका छप्पन इंच का सीना हो: सब फर्जी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी घोषणापत्र जारी करते हैं, लेकिन उनकी कोई घोषणा पूरी नहीं होती। दूसरी ओर हमारे नेता नीतीश कुमार ‘निश्चय’ करते हैं और उसे पूरा करते हैं। केन्द्र की मोदी सरकार की एकमात्र चिन्ता अपने साम्प्रदायिक एजेंडे को लागू करना और अपने चहेते उद्योगपतियों की तिजोरी भरना है। ये सरकार मणिपुर की बेटियों की चीत्कार तक नहीं सुन रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी कहीं राम के नाम पर वोट मांगते हैं, तो कहीं हनुमान के नाम पर। आज हिन्दुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है। दुनिया में सबसे अधिक बार इंटरनेट की सेवा बाधित करने का काम मोदी सरकार के पिछले 9 वर्षों में हुआ है और ऐसा सामाजिक और धार्मिक उन्माद के कारण हुआ है। ये शर्मनाक बात है।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश वंचितों को विकास की मुख्यधारा में लेकर आए। उनके नेतृत्व में बिहार आज बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल समाज में विभेद पैदा करती है। उसके पास विकास का कोई विजन नहीं।
बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता ने कहा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार से महापरिवर्तन का शंखनाद होगा। उन्हें आज पूरा देश बड़ी उम्मीद और विश्वास के साथ देख रहा है। उनके नेतृत्व में हम बिहार में लोकसभा की 40 की 40 सीटें जीतेंगे।
जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप ने कहा कि बिहार ने वैशाली के रूप में संसार को पहला लोकतंत्र दिया, यहीं से बापू के सत्याग्रह की शुरुआत हुई, जेपी की सम्पूर्ण क्रांति ने यहीं आकार लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब यहीं से भाजपा-मुक्त भारत का अभियान परवान चढ़ेगा।
जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने कहा कि हमें हर हाट, हर बाजार तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश पहुँचाना है और व्यवसायी साथियों को एकजुट करना है।
ज्ञातव्य है कि आज ही ललन सर्राफ के नेतृत्व में मधेपुरा के मुख्य बाजार में ‘‘हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान’’ भी चलाया गया। इस अभियान में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान एक-एक दूकान- प्रतिष्ठान में जाकर पार्टी का पर्चा बांटा गया और साथ ही नुक्कड़ सभा भी हुई।
बिहार के मधेपुरा में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त प्रमंडलीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रमय में मधेपुरा, सहरसा और सुपौल के पदाधिकारी
शामिल हुए।
ललन सर्राफ के नेतृत्व में मधेपुरा के मुख्य बाजार में “हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान” में जदयू के सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए।
मधेपुरा के जीवन सदन में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त प्रमंडलीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम हुआ,जिसमें मधेपुरा, सहरसा और सुपौल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में विधानपार्षद व जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा दोनों प्रकोष्ठों के प्रभारी ललन सर्राफ, विधानपार्षद व जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा, विधायक निरंजन मेहता, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद, समाजसेवी – साहित्यकार डाॅ0 भूपेन्द्र मधेपुरी, प्रमंडल कार्यक्रम प्रभारी ई. शुभानंद मुकेश, प्रदेश महासचिव निखिल मंडल, प्रो. बिजेन्द्र नारायण यादव, गुडडी देवी, अखिलेश यादव, भगवान चैधरी, प्रदेश सचिव युगल किशोर अग्रवाल, महेन्द्र पटेल, रामकृष्ण मंडल, किशोर सिंह, मधेपुरा जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, वरिष्ठ नेता मनीष सर्राफ, नरेश पासवान, युगल पटेल, डाॅ0 धर्मेन्द्र राम, ललिता देवी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य आनंदी महतो, सहरसा जिला जदयू अध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के अशोक चैधरी, कैलाश साह, अमित कुमार, पवन अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, उमा मोदी, चन्द्रभूषण झा, विजयकांत, कुणाल गौरव, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रो. मनोज भटनागर, डाॅ0 शिखा सिंह, हरिमोहन विश्वास, अशोक सिन्हा, अभय कुमार मिश्र, पप्पू जायसवाल, प्रो. रूपा कुमारी,अविनाश खां सहित प्रदेश एवं प्रमंडल के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शधनजी प्रसाद ने की, जबकि संचालन का दायित्व डॉ. अमरदीप ने निभाया।
वहीं, कार्यक्रम का संयोजन अशोक चैधरी एवं प्रो. मनोज भटनागर ने किया।