शाजापुर में आज होटल महाराजा पेलेस में कांग्रेस नेता नरेश कप्तान द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन
शाजापुर में आज होटल महाराजा पेलेस में कांग्रेस नेता नरेश कप्तान द्वारा
प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
जिसमे
कप्तान सेवा मंच के माध्यम से
होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी जिसमे मुख्य रूप से 51फीट की हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही गई
कप्तान जनसेवा मंच शाजापुर
सामाजिक संस्था –
- कप्तान जनसेवा मंच द्वारा भगवान खाटूश्याम जी की यात्रा और सालासर बालाजी दर्शन यात्रा 221 महिलाओं के साथ। यह यात्रा निशुल्क रहेगी। रेल्वे रिजर्वेशन, बस द्वारा यात्रा पूर्ण होगी। चाय-नाश्ता तथा भोजन व्यवस्था संस्था की ओर से निशुल्क रहेगी।
- ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर यात्रा 200 से अधिक जनमानस की रेल्वे रिजर्वेशन के साथ चाय-नाश्ता तथा भोजन व्यवस्था के साथ यह यात्रा निशुल्क रहेगी।
- आगामी दिसंबर में किसमस उत्सव बड़े जश्न के साथ मनाया जाएगा।
- गुरू गोविन्दसिंह जी की जयंती पर लंगर की व्यवस्था की जावेगी एवं यह त्योहार बड़े जश्न के साथ मनाया जावेगा ।
- “हिन्दु-मुस्लिम-सिक्ख-ईसाई, भारत माता के है चार सिपाही” इस तर्ज पर कप्तान जनसेवा मंच कार्य करेगा।
- आदर्श कॉलोनी स्थित बाबा खाटूश्याम मंदिर पर तोरण द्वार का
निर्माण करवाया जावेगा ।
- गौमाता हेतु पानी एवं चारे की उचित व्यवस्था कराना । 8. मंदिर, मस्जिद एवं गुरूद्वारे की साफ-सफाई एवं पूताई अभियान चलाना । जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े मंदिर, मस्जिद एवं देवस्थान की मरम्मत और नव-निर्माण कराना ।
- शाजापुर शहर से निकली चिलर नदी की सफाई करवाना। 10. बाबा मंगलनाथ मंदिर पर चांदी की जलाधारी बनवाना ।
11 साल भर में हिन्दु-मुस्लिम-सिक्ख – ईसाई सर्वसमाज के चल समारोह
का स्वागत एवं त्यौहार मनाना
।12 संस्था द्वारा पूर्व में 150 लोगो निशुल्क गिरीराज भगवान की यात्रा
करवाई गई। 13 सुंदरकाण्ड भक्त मण्डलियों के सुंदरकाण्ड हेतु जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवाना।
14 साल भर में सभी सामाजिक संस्थाओ द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनका सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मान देना। 15 गरीब बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा एवं अच्छे कपड़ो की व्यवस्था
करना ।
16 बेटी बचाओं एवं बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देना ।
17 शाजापुर में बेरोजगारी की दर कम करने का प्रयास किया जावेगा एवं जो युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे है उनको रोजगार
के अवसर संस्था द्वारा दिलवाये जाएंगे। 18 शासकीय योजनाओं का लाभ महिलाओं, पुरूषों एवं युवाओं को दिलवाना।
19 51 फिट की हनुमान जी की प्रतिमा का निर्माण करवाना। 20 दिवाली और ईद पर गरीब बच्चों को नए वस्त्र वितरित करवाना।
21 संस्था द्वारा पेयजल की व्यवस्था के लिए सार्वजनिक जगहों पर प्याऊ का निर्माण करवाना। 22 मालवा की कहावत “पग-पग रोटी डग डग नीर” कहावत को
भव्य रूप देना ।
और भी समाजहित में जो अच्छा होगा वह सब कार्य कराना। संस्था द्वारा इन सभी पुनीत कार्यों के लिए जनता से धन एकत्रित करना । जन सहयोग और संस्था के सदस्यों से आपसी कलेक्शन कर जनहित में सारी पैसा लगाना ।
