छतरपुर लहुलहान बुजुर्ग ने एसपी आफिस पहुंचकर दिया शिकायती आवेदन
लहुलहान बुजुर्ग ने एसपी आफिस पहुंचकर दिया शिकायती आवेदन ,पुलिस की कार्यशैली पर लगातार उठ रहे सवाल
छतरपुर// छतरपुर जिले के पुलिस महकमे की तानाशाही अपनी अधिकारियो की मंशा के अनुरूप न चलकर बढ़चढ़कर बोल रही है निर्दोषों पर कार्यवाही ओर आरोपियों को संरक्षण देना आम बात हो गयी है। गांव में दारुखोरो के आतंक से लोग दहसत में है ऐसा ही एक मामला सामने आया है एक बुजुर्ग से दारू के लिए पैसे की मांग की गई, पैसे न देने पर दारुखोर ने बुजुर्ग के साथ जमकर मारपीट की लहुलहान 70 वर्षीय वृद्ध ने पुलिस में शिकायत की लेकिन जब कोई कार्यवाही नही हुयी तो न्याय पाने वह एसपी आफिस पहुँचा ओर बोला कि साहब जिन दारुखोरो ने मारा है पुलिस उन्ही के घर जाकर चाय नास्ता करती है जिस कारण मुझे न्याय नहीं मिल रहा घायल बुजुर्ग ने एसपी से मिलकर आरोपियों में शीघ्र कार्यवाही की मांग
चाणक्य न्यूज इंडिया से विशेष संवाददाता अनुरुद्ध मिश्रा
