सीईओ कन्नौद ने रखी कर्मचारियों और जनसेवा मित्रो की विशेष बैठक

0

मुख्यमंत्री के दौरे को मद्देनज़र रखते हुए, सीईओ कन्नौद ने रखी कर्मचारियों और जनसेवा मित्रो की विशेष बैठक

विकासखंड मुख्य स्तर बैठक

बैठक के दौरान सीईओ द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र को आगामी कार्यक्रम में अपनी संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने दिशानिर्देश दि

कन्नौद | मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सीईओ लाखन सिंह सिसोदिया द्वारा मुख्य स्तर की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दी गई। इस बैठक के दौरान सीईओ द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र को आगामी कार्यक्रम में अपनी संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए और एक अहम समस्या का समाधान भी किया गया। एक ग्रामीण बुजुर्ग महिला जो कि पैरालाइसिस भी है उनको 1 साल से राशन नहीं मिल पा रहा था क्योंकि वह राशन दुकान तक जाने हेतु सक्षम नहीं है। इस विषय पर सीईओ द्वारा तुरंत संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया गया। इस गंभीर समस्या का तुरंत ही निराकरण किया

गया और उनके राशन कार्ड में उनकी पोती का नाम जुड़वाया गया। जिससे कि वह राशन की दुकान पर जा कर राशन ला सके। एवं 1 साल से ना मिले राशन की जानकारी खाद्य विभाग को दी गई और 1 साल का राशन दिलवाने हेतु आदेश दिया गया और भी ऐसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर उनका निराकरण किया गया इस बैठक में कन्नौद जनपद के सीईओ लाखन सिंह सिसोदिया और कन्नौद ब्लाक के मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र प्रियंका नामदेव सलोनी सोनेर, कीर्ति सोनेर राहुल बड़ोदिया चेतन बोहरे प्रीतम बोहरे परवेज खान नीरज मालवीय प्रेम सिंह केनल, विकास भोसले गणेश चौहान देवी सिंह चौहान और कुलदीप सोलंकी अभिषेक जरवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *