प्रयागराज में ज़फर अहमद का घर गिराए जाने का मामला
मैं जफर अहमद खान रिपोर्टर ए एन आई बांदा इस वीडियो के माध्यम से एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा एक मकान 297/205कसारी मसारी चकिया में था जिसे दिनांक 1 मार्च 2023को अतीक अहमद के नाम पर बिना किसी पूर्व सूचना के गिराया गया है उसे मैंने जनवरी 2021 में अपने बहनोई श्री खान सौलत हनीफ एडवोकेट हाई कोर्ट के माध्यम से खरीदा था जिस दिन मैंने मकान का बैनामा करवाया था मैंने उसी दिन अपने मकान को देखा था उसके बाद उस मकान में मैं कभी भी नही गया मकान की चाबी भी मेरे बहनोई श्री खान सौलत हनीफ के पास ही थी फरवरी 2021 में मेरे बहनोई श्री खान सौलत हनीफ ने मुझसे पूछा कि अतीक अहमद की पत्नी श्रीमती शाइस्ता परवीन मेरे मकान को कुछ महीनों के लिए किराए पर मांग रहीं है उनके बच्चो का बोर्ड का एग्जाम है मायके में उन्हें बहुत दिक्कत है कुछ दिनों में वह अपना मकान बनवा कर कहीं शिफ्ट हो जायेंगी कुछ दिन की बात है मैं अपने बहनोई की बात मना नही कर सका बीस हजार रुपए महीने पर बात हुई थी लेकिन बाद में श्रीमती शाइस्ता परवीन ने उसमे काफी नवीनीकरण करवाया और कहा कि इसका पैसा किराए में एडजेस्ट हो जाएगा ।मैं कभी कभी अपने भाई बहनों से मिलने प्रीतम नगर इलाहाबाद तक जाता था और उसी दिन वापिस आ जाता था मैं स्वयं कभी शाइस्ता परवीन अतीक अहमद या उनके परिवार से कभी भी नही मिला लगभग एक माह से मैं इलाहाबाद भी नही गया मेरा मोबाइल नंबर 9598967453 एवम 9455030303 है ।मेरा मकान गिरने के बाद से मीडिया पर काफी भ्रामक खबरे चलाई जा रही हैं जिसमे मुझे अतीक अहमद का गुर्गा बताया जा रहा है कहीं कुछ बताया जा रहा है यदि मुझे मालूम होता कि अपना मकान भी किसी को किराए पर देना अपराध हो सकता है तो मैं कभी भी अपना मकान किराए पर नही देता ।मैं पिछले 14 वर्षों से मीडिया से जुड़ा हूं मेरी छवि और चरित्र के बारे में जनपद बांदा के किसी आम आदमी से और बांदा में पूर्व में रह चुके और वर्तमान में मौजूद किसी प्रशासनिक एवम पुलिस अधिकारियों एवम कर्मचारियों से मेरे चरित्र एवम छवि के बारे में जानकारी ली जा सकती है मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं लेकिन बिना कोई जानकारी किए मुझे किसी का गुरगा बताना यह न्याय नही है।मैने श्रीमती शाइस्ता परवीन को अपने बहनोई श्री खान सौलत हनीफ के कहने पर किराए पर दिया था इससे मुझे इनकार नही है लेकिन ये अपराध की किस परिधि एवम श्रेणी में आता है इसका जवाब मुझे कानून का कोई जानकार नही दे सका।आप लोगों में से जो भी मेरे बारे में जो विचार रखता हो उसे इसे पोस्ट पर अवश्य बताए और इसे अधिक से अधिक शेयर करे।धन्यवाद
