शाजापुर मलजल योजना के तहत खोदी गई सडक़ों की बदहाली को लेकर कप्तान का प्रदर्शन

0

शाजापुर। मलजल योजना के नाम पर शहर में खोदी जा रही सडक़ों का समय पर पेंचवर्क नही होने की वजह से शहरवासी वर्षों से असुविधा का सामना करने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार हैं कि धीमी गति से चल रहे कार्य को न तो गति दिला पा रहे हैं और न ही खोदी गई सडक़ों का निर्माण कराकर लोगों को राहत दिला पा रहे हैं। ऐसे में आमजन को हो रही समस्या को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेता नरेश कप्तान ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और इसीके चलते मंगलवार को नपा कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष को चूडिय़ां, साड़ी और महिला श्रंगार सामग्री भेंटकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और धक्का-मुक्की में नपाध्यक्ष कक्ष का गेट टूटने से कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गया। कप्तान ने बताया कि शहरवासी मलजल योजना के नाम पर खोदी गई सडक़ों के कारण हर दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। सडक़ों को खोदकर उबड़-खाबड़ कर दिया गया है जिसके कारण शहरवासियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कमीशन लेकर बैठे नपाध्यक्ष और पार्षदों को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नही हैै। जनता को हो रही परेशानी को हल करने की मांग को लेकर नपा कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष प्रेम जैन को महिला श्रंगार सामग्री, साड़ी और चूडिय़ां भेंटकर विरोध जताया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष पे्रम जैन चोर है के नारे भी लगाए गए।

https://youtu.be/CXDnc-zM48Y

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed