जोधपुर में भाजपा महिलामोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

0

प्रदेश निर्देशानुसार व भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा की अगुवाई में महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा कमलेश गोयल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला जोधपुर शहर द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 2 अप्रैल रविवार को स्टील भवन में 5 सत्रों में संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी,महापौर नगर निगम दक्षिण सुश्री वनीता सेठ, शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल भंसाली, महिलामोर्चा प्रदेश महामंत्री सरीता गैना, महिलामोर्चा प्रदेश महामंत्री इंद्रा राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ संगीता सोलंकी प्रदेश मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदीया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पुरोहित व महिलामोर्चा जिलाध्यक्षा कमलेश गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिलाध्यक्षा कमलेश गोयल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय निर्माण में भाजपा का योगदान एवं विकास यात्रा ,महिला विरोधी राजस्थान की गहलोत सरकार, मोदी सरकार में महिला कल्याणकारी योजनाएं, सोशल मीडिया एवं मीडिया व मिशन 2023-24 विजय संकल्प में महिला की भूमिका पर चर्चा की गई ।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दुष्कर्म एवं महिला शोषण के मामले में कांग्रेस की गहलोत सरकार नंबर वन पर है। आज महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है ऐसी महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके अलावा केंद्र की योजनाएं जन जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रपति जी का अभिभाषण शशिकला मनिहार द्वारा पढ़ा गया व मंच संचालन संजू व्यास द्वारा किया गया इस प्रशिक्षण शिविर में रफीक लौहार लीलावती भाटी कविता कृष्णमूर्ति शशिकला मनिहार सोनिया कोहली ,मीना सांखला ललिता सुखनानी संजू व्यास मनोहर कवर कमला सेन कांता राठी प्रियंका त्यागी रेखा पवार भंवर कंवर मीनाक्षी कोठारी अलका पवार पूजा राठी गीता भाटी सीमा भुवन माथुर प्रेरणा त्रिवेदी मंजू मेवाड़ा अंजू जोशी गीता राजपुरोहित संतोष भाटी अंकिता सेन जसोदा गॉड रेखा पवार पूजा सुराणा चमन शर्मा ममता जैन राजकुमारी दवे सुनीता सोलंकी शिवांगी वैष्णव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संभाग हेड धीरेन्द्र भाटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed