//पन्ना जिले का कारोबारी छतरपुर में संचालित कर रहा अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री//

//भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री को कर रहा बदनाम, अब तक नहीं हुई एफआईआर//
छतरपुर। पड़ोसी जिले पन्ना के गुनौर कस्बे का कारोबारी मयंक चनपुरिया, छतरपुर शहर में बागेश्वरी प्लास्टिक फैक्ट्री नामक कारखाने को अवैध रूप से संचालित कर रहा है। फैक्ट्री का अवैध ढंग से संचालन करने के साथ-साथ कारोबारी भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बदनाम करने में पीछे नहीं है। पिछले दिनों मयंक चनपुरिया द्वारा दिए गए बयान में सीधे तौर पर यह कहा गया कि वह भाजपा सरकार और सीएम शिवराज सिंह चौहान के संरक्षण में ही इस फैक्ट्री का संचालन कर रहा है।
छतरपुर
ब्यूरो प्रमुख मुकेश गौतम