बोकारो एसपी ने अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक
बोकारो से अनिल शर्मा कि रिपोर्ट
बोकारो एसपी ने अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक
एसडीपीओ कार्यालय तेनुघाट में बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने गुरुवार को बेरमो अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अनुमंडल के सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी लंबित मामले व लंबित अनुसंधान का समीक्षा किया गया। साथ ही विशेषकर वैसे लंबित मामले जो विगत कई वर्षों से लंबित है,उसका निष्पादन करने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश सभी थाने के पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों वाले व्यक्ति को हर हाल में सलाखों के पीछे भेजने का काम करें। किसी भी तरह के संगीन अपराधों से जुड़ी शिकायतों की गहनता से जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही पदाधिकारी क्षेत्र में कोयला, लोहा तस्करी के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने का काम करें।
