भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर जनसंपर्क, मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां बताई

0

भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पानीगांव के बूथ क्रमांक 8 में मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के पैंपलेट वितरित कर स्टीकर लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र एस जाट ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल भारत में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति होने के साथ ही दुनियाभर में भारत के नाम का डंका बज रहा है। करोड़ों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्की छत देने के साथ स्वच्छ भारत अभियान में हर घर शौचालय भी मुहैया करवाए गए हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता दिनेश पालीवाल, रामेश्वर जाट, राजेश बैरागी, जगदीश परमार, महेश एल्छा, विनोद सेठी, मनोहर गवली, सचिन भूतड़ा, लखन बैरागी, अजय सोठिया, जगदीश बागरवाल, कार्तिक विश्वकर्मा, विनय एल्छा, केदार बड़वाया, पप्पू जाट, जितेंद्र एल्छा, दीपू बड़ोनिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया गणेश जयसवाल कन्नौद देवास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *