रांची में लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

0
https://youtu.be/Bz4s_RnP1nI

झारखंड के रांची में लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो जिला अंतर्गत फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने काला पट्टी बांध प्रदर्शन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर शांति पूर्ण तरीके से विधान सभा का घेराव किया जा रहा था। मगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से लाठी बरसाया,आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पानी की बौछार भी किया गया। भाजपा नेताओं ने बुधवार को कला दिवस के रूप में मनाया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगन्नाथ राम, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, डॉ उषा सिंह, वरीय भाजपा नेता संत सिंह, दिनेश सिंह, टुन टुन तिवारी, भरत वर्मा, श्रीकांत यादव, मदन श्रीवास्तव, विकाश सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ सनी सिंह, राहुल प्रताप सिंह, चंदन राम, शिवपूजन चौहान, शंकर सिन्हा, लाल मोहन महतो, शिवलाल रविदास, गिरिराज गिरी, मनोज चंद्रवंशी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *