भाजपा ने तीनों विधानसभा क्षेत्र में शुभारम्भ किया नव-मतदाता अभियान

नव-मतदाताओं को भाजपा दुपट्टा व टोपी पहनाकर किया स्वागत
जोधपुर सोमवार। आगामी विधानसभा लोकसभा चुनावों मे प्रथम बार मतदान करने वाले सभी युवाओं को मतदाता सुची में नाम जोडने और भाजपा संगठन से परिचय कराने के उद्देश्यों से भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार जोधपुर शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नव-मतदाता अभियान के तहत जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, जिला संयोजक विजय व्यास, सह-संयोजक जितेन्द्र कुमार एवं मण्डल अध्यक्षों के संयुक्त सानिध्य में सार्वजनिक स्थानों, चैराहो एवं धार्मिक स्थलों पर नव-मतदाता अभियान चलाया गया।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि प्रथम बार मतदान करने वाले व्यक्ति को भाजपा से जोड़ने के संकल्प के साथ नवमतदाता अभियान के तहत आगामी चुनाव में राजस्थान की भ्रष्ट कांगे्रस सरकार को पूर्ण रुप से सत्ता से उखाड़ फैंकने का काम करेगी। इसी संकल्प के तहत तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवमतदाता अभियान चलाया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ते हुए पार्टी का दुपट्टा एवं टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नव-मतदाता को केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, अतुल भंसाली, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी, हेमंत जानयानी, सुरेश भाटी, मनीष परिहार, सुनिल कुमार भाटी, भेरूदास वैष्णव, गौरव जैन, नरेन्द्र फितानी, अनिल वैष्णव, बुद्धि प्रकाश, जितेन्द्र सोनी, ऋषभ पुरोहित, धीरज सैन, सुरेश जोशी, मधुमती बोडा, गीता भाटी, आलोक चैरडिया, शिवांनी वैष्णव, भीकाराम जाटोलिया, जानी देवी, कबुलाल दैया, श्याम सिंह मेड़तिया, संतोष भाटी, सुरेन्द्र सर्राफ, शुंशान्त पुरोहित, कमलेश भाटी, नवीन, हनवंत सिंह पंवार, प्रतिक व्यास, सुमेर सिंह भाटी, शैलेश सत्ययानी, खेम सिंह राजपुरोहित, अंकित पुरोहित, प्रदीप गोयल, महेश परिहार, सोमेंद्र माथुर, मनीष पंवार, ललिता सुखनानी, प्रियंका त्यागी, विजयलक्ष्मी श्रीमाली, सरला गमनानी, सुनीता सोनगरा, उमेश सुथार, विजय जानयानी, विनोद मेहता, पंकज भाटी, राजेंद्र शर्मा, अजय सेन, राजेश बोहरा, मोहम्मद आसिफ, धीरज चैहान, साहिल कल्ला, मनोज कल्ला, आनंद परिहार, रवि डागा, ऋषिपाल सिंह, मोहम्मद वकास मोदी, महेश गहलोत, अमिता गहलोत, लालचंद दाधीच, पृथ्वी सिंह, धनाराम मेघवाल, गीता, गुलाब देवी प्रजापत, मनीष टाक, उमेश छंगाणी, विपिन सोलंकी, संदीप जोशी, अजय पोपावत, श्रवण सांसी, पुखराज राजपुरोहित, आशा जोधा, मनोहर हिन्दू,, वीना चैहान, डिंपल दाधीच, ऋषि गहलोत, हेमराज परिहार, गोपाल सिंह, कालू दास वैष्णव,, उपस्थित रहे।
