भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार संजय पाठक

0

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने व उनमें जान फूंकने के लिए विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है | इसी को लेकर पवई से 6 किलोमीटर दूर कृषि उपज मंडी में पवई विधानसभा 58 के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संजय पाठक की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ, जिसमें पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने गर्मी और उमस के बावजूद हजारों की संख्या में विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को बताया उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर से लेकर सभी कार्यकर्ता व पदा अधिकारी एकजुट हो कर कार्य करें | सभा को जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक सुझाव दिए | तत्पश्चात अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय पाठक ने ओजस्वी व अपने ही अंदाज में उद्बोधन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी न जात देखती है न धर्म देखती है सिर्फ वह कमल का निशान देखती है | इस संगठन में सभी कार्यकर्ता एक समान है चाहे वह किसी भी जाति धर्म या समुदाय का हो उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं, किसान व युवाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं,इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाभारत में संजय दूर दृष्टि से बता देते थे कि कुरुक्षेत्र में क्या हो रहा है | मैं वह महाभारत का संजय नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता संजय हूं | मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत 136 से अधिक सीटें प्राप्त होंगी | साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *