जारंगडीह में हुई गोली फायरिंग में घायल व्यक्ति से बेरमो विधायक ने मुलाकात कर ली हाल-चाल

0
https://youtu.be/BwngKGLgyPo

पिछले दिनों बोकारो जिला अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र जारंगडीह अपर बंगला में हुई गोली फायरिंग की घटना में घायल रांची रिम्स में इलाजरत शांति पद गोराई से मिलने शुक्रवार को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह पहुंचे। साथ में विधायक प्रतिनिधि सह आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय सचिव विलसन फ्रांसिस एवं चुन्नू सिंह भी थे। घायल शान्तिंपद गोराई से बातकर सारी जानकारी ली साथ ही वहां मौजूद उनकी पत्नी से बात कर आस्वस्त किया कि पूरे मामले को वे खुद देख रहे है किसी तरह की कोताही नही बरती जाएगी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद घायल का इलाज जिनकी देखरेख में हो रहा है यूनिट हेड डॉ डीके सिन्हा से भी मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। कहा कि जो भी बेहतर हो वो कदम उठाया जाए। घटना के समय विधायक बाहर थे लेकिन पूरे मामले पर वे लगातार नजर बनाए हुए थे। इस क्रम में घायल के परिजनों से भी बातकर कर इलाज में कोताही न हो इसके लिए अपने लोगों को अस्पताल भेजा था। रांची पहुंचते ही वे घायल से मिलकर सारी बातों से अवगत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed