कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन राजगढ के उदय पेेलेस गार्डन मे संपन्न हुआ। जिसमे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बाला बच्चन ने पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ एवं आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश मे आदिवासियो पर अत्याचार की संख्या मे लगातार बढौतरी हो रही है, सीधी की घटना मे भाजपा विधायक के प्रतिनिधी द्वारा आदिवासी युवक के साथ अमानवीय कृत्य किया गया है आदिवासी समाज के व्यक्तियो को भाजपा द्वारा उचे पदो पर पर तो बैठाया जाता है लेकिन उनकी सुनवाई नही होती है इसलिए हाल ही मे जनजाती आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष चैहान ने इस्तीफा दे दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि धार जिले मे कांग्रेस एकजुटता के साथ मजबूत स्थिति मे है पिछली बार भी हमने जिले की 6 विधानसभा सीटे जीती थी कुछ माह पूर्व हुए नगर पंचायत/पालिका के चुनाव मे 9 मे से 5 स्थानो पर कांग्रेस की परिषद् बनी है। जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता ने कहा कि जनता अब कांग्रेस को कमान सौंपने का मन बना चुकी है कांग्रेस की सरकार बनने पर माताओ-बहनो को नारी सम्मान योजना मे बिना किसी शर्त के 1500 रूपये प्रतिमाह, 500 रूपये मे गैस सिलेण्डर दिया जाएगा, 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ एवं 200 यूनिट बिजली बिल हाफ किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने संबोधित करते हुए जनता भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा समझ चुकी है मध्यप्रदेश आदिवासियो ओर महिलाओ मे अत्याचार मे पहले नम्बर पर है आज प्रदेश मे बेरोजगारी चरम पर है, किसानो की आय आज तक दोगुना नही हुई, इसलिए प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशाभरी निगाहो से देख रही है। साथ ही रघुनंदन शर्मा, गायत्री पुरोहित, पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, विरसन भगत, रतनलाल पडियार, मैना मारू, सवेरा जायसवाल, रमेश जैन, दिलीप वसुनिया, शैलेन्द्र चैहान, सुरेश द्विवेदी, राजेन्द्र लोहार, डाॅक्टर गोरधन मारू, सरफराज कुरैशी आदि वक्ताओ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर कचनारिया के पूर्व जनपद सदस्य नारायण खराडी, सरदारपुर के बूथ अध्यक्ष शरद गोयल, भाजपा युवा मोर्चा आईटीसेल के प्रद्युमन्न सोनेर, धुलेट के नारायण, राकेश निनामा, गलिया भुरिया, पीडु भूरिया, मोहरसिंह, बहादुर, कालु परमार आदि ने भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन द्वारा परिवर्तन संकल्प अभियान के संबंध मे पत्रकारवार्ता को संबोधित किया एवं राजगढ नगर मे नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया जिसमे बडी संख्या मे महिलाओ को कांग्रेस की इस महत्ती योजना का लाभ दिलाने के लिए फार्म भरे गए। कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन ने किया, इस दौरान सुरेन्द्रसिंह पटेल, मोहन मुकाती, बालमुकुन्द पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, बाबुलाल चैधरी, नरंिसह हामड, कैलाश भुरिया, संजय जायसवाल, शोएब खान, राजेन्द्र पुरोहित, मयाराम मेडा, नाथुलाल पुरोहित, मांगीलाल गाजी, प्रतापंिसह खेरखेडा, आशीष जैन, भेरूसिंह बडगोता, चन्दरंिसह पटेल, दिनेश चैधरी, शंकरदास बैरागी, गोपाल सौलंकी, जगदीश पाटीदार, राधेश्याम जाट, धर्मेन्द्र पटेल, गिरिराजंिसह राठौर, मदन मदारिया, ईश्वर नायमा, प्रभु सिंगार, पप्पालाल जाट, छगन पाटीदार, अर्जुन गेहलोत, मोहित जाट, लखन परमार, अमरसिंह पटेल, केकडिया डामोर, सुरेश डोडियार, सरदार डामर, भेरू निनामा, लोकेन्द्रसिंह दरबार, राजेसिंह भुरिया, प्रकाश परमार, बाबुलाल औसारी, लक्ष्मण खराडी, कालु गणावा, मदन वसुनिया, गोविन्द मेडा, बबलु डावर, निलेश सिंगार, प्रवीण गुरू, शनि सिसौदिया, राजेश गुण्डिया, बलराम मकवाना, भारत सिंगार, परवेज लोदी, विकास खराडी, सुनील कटारा, अंकुर भईडिया सहित युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पिछडा वर्ग कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, एनएसयूआई आदि समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंच, पंच आदि उपस्थित थे।
