रोजगार सहायक के साथ मारपीट देवास
देवास। कन्नौद | । कन्नौद । बुधवार को ग्राम पंचायत पिपलानी के रोजगार सहायक के साथ गांव के ही व्यक्ति के द्वारा जनपद पंचायत मीटिंग हॉल के बाहर मारपीट की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पिपलानी के रोजगार सहायक संतोष पिता राजाराम माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई की गांव के ही विमल पिता गजानंद जाट गांव के ही शासकीय कुएं से ग्राम वासियों को पानी नहीं भरने देता था, उसे कई बार समझाया कि गांव वालों को भी पानी भरने दिया करो, इस बात पर बुधवार को दोपहर में जब मैं मीटिंग में था, तथा पानी पीने बाहर आया था इसी बीच विमल ने मेरे साथ मारपीट की,। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपी विमल के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

