मुज़फ्फरनगर शराब ठेकों पर लूट हथियारबंद बदमाशों ने दो सेल्समैन को लूटा

0

मुजफ्फरनगर में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने शराब ठेकों पर हथियारों से आतंकित करते हुए सेल्समैन से हजारों की नकदी लूट ली। लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना छपार क्षेत्र के बरला-बसेड़ा मार्ग पर देसी ठेके के सेल्समैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि ठेकों पर बाइक पर सवार होकर आए हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने कनपटी पर सटाकर ठेके में रखी हजारों की नगदी लेकर फरार हो गए।

अंग्रेजी दुकान के सेल्समैन राकेश ने बताया की रात के करीब 9-10 बजे 6 से 7 बदमाश आए और कनपटी पर तमचा लगा कर दुकान में घुस गए और दुकान में रखा केस लेकर फरार हो गए। ठेके के सेल्समैन राकेश ने बताया की ठेके से 500 मीटर की दूरी पर ही चौकी है। फोन करते ही 5 मिनट बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। और बदमाश बसेडा रोड की ओर बाइक पर सवार हो कर फरार हो गए।

देशी ठेके के सेल्समैन प्रवीण शर्मा ने बताया की करीब 9:20 पर मैं बाहर खड़ा था तभी बाइक पर आए हथियारबंद बदमाशों ने मेरी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और गाली देते हुए कहा कि कैश कहां है। और दूसरा साथी अंदर ठेके में घुस गया है क्या पर जो मौजूदा केस था 10 से 12 हजार रु का कैश लेकर उड़ गए और जाते हुए दो हवाई फायर भी किए।
उन्होंने कहा कि यहां से पुलिस चौकी की दूरी 500 मीटर और सीओ ऑफिस की दूरी मात्र 700 मीटर है कहा कि जिस तरह की घटना विगत रात पेश आई है उससे नहीं लगा कि बदमाशों में पुलिस का खौफ बचा हो।

सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब ठेके के सेल्समैन द्वारा सूचना दी गई थी कि उनके ठेके पर लूट हुई है। उसी के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और घटना के अनावरण के लिए थाना छपार और एसओजी टीम का गठन कर दिया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed