प्राचीन मंदिर के निर्माण हेतु विधायक श्री कराड़ा द्वारा 5 लाख रुपए की घोषणा

0

शाजापुर।
शहर के हरायपुरा में करीब 350 वर्ष प्राचीन नामदेव छीपा समाज के श्री राधाकृष्ण मंदिर का नवनिर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्री हुकुमसिंह कराड़ा ने मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं मंदिर निर्माण हेतु 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि शहर के हरायपुरा में स्थित नामदेव छीपा समाज का श्री राधाकृष्ण मंदिर करीब 350 वर्ष प्राचीन होकर श्राद्धालुओ की आस्था का केंद्र है। जीर्णशीर्ण हो चुके प्राचीन मंदिर का सभा मंडप गत वर्ष अर्धरात्रि में धराशाई हो गया था। इस पर समाज के लोगों ने पूरे मंदिर के नवनिर्माण का निर्णय लेकर मंदिर के शेष भाग को भी गिरा दिया व मंदिर का नवनिर्माण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में समाज के लोगों ने बुधवार को विधायक श्री कराड़ा से मुलाकात कर मंदिर निर्माण में सहयोग का निवेदन किया था। समाजजनों के आग्रह पर श्री कराड़ा आज गुरुवार को मंदिर निर्माण का निरीक्षण करने आए और 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। श्री कराड़ा द्वारा राशि स्वीकृत किए जाने पर श्री नामदेव छीपा समाज सहित हरायपुरा एवं आसपास क्षेत्र के लोगों ने श्री कराड़ा का आत्मीय आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed