घोषणा मशीन शिवराज अतिथि शिक्षकों से कर रहे झूठे वादे
खबर पन्ना पवई से
घोषणा मशीन शिवराज अतिथि शिक्षकों से कर रहे झूठे वादे:-रामवीर तिवारी जिला प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी पन्ना
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता रामवीर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर साधा जमकर निशाना साधते हुए कहा की विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराजसिंह जी ने मध्य प्रदेश की जनता के लिए सौगातों का पिटारा खोल रखा है, आज उनके इस पिटारे से अतिथि शिक्षकों के लिए तोहफे निकल रहे हैं, इसी को लेकर पन्ना जिला कांग्रेस प्रवक्ता रामवीर तिवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा अठारह साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार चल रही है लेकिन आज तक कोई सौगात नही दी गई और न ही कोई मानदेय बढ़ाया गया, चुनाव नजदीक आते ही जुमले बाजी शुरू कर दी गई है क्योंकि उन्हें यह मालूम हो गया है की उनकी भाजपा सरकार की जमीन खिसक गई है, सरकार जाने वाली है जिससे मध्य प्रदेश की जनता को लुभाने काम सरकार और उनके मंत्री मंत्रियों द्वारा किया जा रहा है, भाजपा को सबक सिखाने के लिए प्रदेश की जनता तैयार बैठी है, जनता ने मन बना लिया हैअब उनके इस चुनावी जुमलों में आने वाली नहीं है
