गया, मोहनपुर थाना के बांदा ग्राम से हुआ युवक का अपहरण अप्रीहित युवक का मिला शव, गाँव के कुएं से बरामद।

दिनांक-08.02.2024 को वादिनी के द्वारा मोहनपुर थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया कि इनका पुत्र दिनांक 07/02/24 को ग्राम बंदा घर के पास गाॅव के बच्चों के साथ खेल रहा था,जो शाम होे जाने के बाद भी घर पर नही आया। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है।
इस संबंध में मोहनपुर थाना कांड संख्या-88/24, दिनांक-08.02.2024, धारा-447/504/506/384/363/365/34 भा0द0वि0 दर्ज किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 09.02.2024 को मोहनपुर थाना को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बंदा के एक कुॅआ में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव फेंका हुआ है।
उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष, मोहनपुर थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुॅचे।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक गया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया, थानाध्यक्ष मोहनपुर/फतेहपुर/बोधगया/डोभी/मगध विश्व विद्यालय/टनकुप्पा एवं पुलिस केन्द्र गया से भारी संख्या में दंगा निरोधक बल तथा डाॅग स्काॅट टीम को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया।
उक्त पदाधिकारीयों के द्वारा घटनास्थल पर उपस्थित भीड़ को शांत कराया गया एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पता चला कि उक्त शव अपहृत बालक का ही है, शव को अपने कब्जे में लेकर पोेस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजा गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष, मोहनपुर, मोहनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी एवं तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया।
उक्त गठित टीम द्वारा तकनिकी अनुसंधान एवं सूचना संकलन किया जा रहा है। इस घटना में शामिल अपराधकर्मी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
त्रिलोकी नाथ ब्यूरो हेड गया
- चाणक्य न्यूज इंडिया लाइव टीवी