भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब ।

गिरिजानन्द शर्मा
ब्यूरो प्रमुख-महराजगंज
मोब- 9415243456

महराजगंज / घुघली
घुघली क्षेत्र के चुवनी निवासी संजय पाण्डेय को बीजेपी ने महराजगंज का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर घुघली में आगमन जनसैलाब जनसैलाब दिखा । बीजेपी समर्थकों ने संजय पाण्डेय का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ जनपद भर में स्वागत समारोह कार्यक्रम किया जिलाध्यक्ष ने भी गाड़ी से उतरकर लोगों के बीच जाकर अभिवादन को स्वीकार करते दिखाई दिए। जन्मभूमि घुघली में लोगों के अंदर एक अलग उत्साह देखने को मिला जैसे ही जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय का काफिला घुघली में प्रवेश किया तो कार्यकर्ताओं के जयघोष से पूरा घुघली नगर गूंज उठा ढोल नगाड़े और डीजे के साथ नगर के लोगों ने जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। गौरतलब है कि निकाय चुनाव के दौरान संजय पाण्डेय को जिला संयोजक बनाया गया था तभी से यह अटकलें लगाई जा रही थी कि महराजगंज के अगले जिलाध्यक्ष बनाये जा सकते हैं ऐसे में जिलाध्यक्ष के लिस्ट में इनका नाम सबसे ऊपर था और आखिरकार बीजेपी के हाईकमान ने संजय पाण्डेय के नाम पर मुहर लगा ही दिया। संजय पाण्डेय के सफर की बात करें तो बीजेपी से इनका पुराना नाता रहा है। इनके पिता स्व. लालजी पाण्डेय भाजपा के कार्यकर्ता रहे और भाजपा से ही दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़े थे। संजय पाण्डेय 1984 में भाजपा ज्वाइन किए और लगातार 39 वर्षों तक पार्टी की सेवा किए। आम कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने अपना सफर शुरू किया और पार्टी के लिए जी जान से मेहनत करते रहे और आज उसी का परिणाम है कि पार्टी ने उन्हें महराजगंज का नया जिलाध्यक्ष बनाया है महज कुछ ही महीनों के बाद देश में लोकसभा का चुनाव है ऐसे में पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय सबसे पहले जिला कार्यालय महराजगंज पहुंचे उसके बाद घुघली में स्वागत कार्यक्रम को संबोधित किया। संबोधन के बाद चैनपुर पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस वार्ता किया इस दौरान पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसको पूरे ईमानदारी और लगन के साथ निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हमारे जिला में गठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा एक एक कार्यकर्ता तन मन से बीजेपी को जिताने में लगेगा। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि अभिनव मिश्रा उर्फ ट्विंकल मिश्रा,सीताराम पाण्डेय, डॉक्टर मृगेश सिंह,प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान चतुर्भुजा सिंह,अर्जुन पटेल,चेयरमैन संतोष जायसवाल वकील उपाध्याय,इस्तखार टुनटुन,मान सिंह,विधायक प्रतिनिधि राधेश्याम गुप्ता,बद्रीश पाण्डेय,योगेंद्र चौधरी,सत्येंद्र,मोहन तिवारी,प्रिंस पांडेय,रमेश शर्मा, अंगद यादव,विकास चौधरी,मन्नू जायसवाल,निहाल सिंह, रंजीत सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।