जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि जेल की तरह सजी

0

देश में जन्माष्टमी की धूम है। कृष्ण मंदिरों में दर्शन के लिए लोगों की लाइनें लगी हुई हैं। लोग नाच-गाकर भगवान कृष्ण के जन्मदिन की खुशी मना रहे हैं। देशभर के मंदिरों को आज सुंदर रोशनी से सजाया गया है।

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह को जेल की तरह सजाया गया है। वृंदावन में बांके बिहारी रात में बंदियों की बनाई पोशाक पहनेंगे। इसे मथुरा जेल में सजा काट रहे बंदियों ने 15 दिन में तैयार किया। रेशम के धागे से बनी यह ड्रेस हल्के पीले रंग की है।

गुजरात और महाराष्ट्र में कई जगहों पर दही-हांडी फोड़ने के कॉम्प्टीशन हो रहे हैं। मुंबई के ठाणे में दही-हांडी उत्सव मनाया जा रहा है। गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर से श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की झांकी निकाली।जन्माष्टमी के ब्रह्म मुहूर्त से अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त तक व्रत करना चाहिए। इसके बाद अगले दिन रोहिणी नक्षत्र खत्म होने पर व्रत खोलना चाहिए। कुछ लोग रात में 12 बजे के बाद ही व्रत पूरा कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *