4 करोड़ 23 लाख रुपए की सरकारी सहायता से हुआ 846 हिन्दू मुस्लिम जोड़ों का विवाह

0

जनपद मुज़फ्फरनगर के नुमाइश पंडाल में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 846 हिन्दू मुस्लिम जोड़ो का विवाह और निकाह कराया जा रहा है जिसमे वर वधु को दहेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 35 हजार रुपये व 15 हजार रुपए का आभूषणों सहित सामान भी दहेज में दिया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सबका साथ सबका विस्वास के तहत यह कार्यक्रम बृहद स्तर पर नुमाइश पंडाल में हुआ जिसमे जनपद के 9 ब्लॉक से वैवाहिक जोड़े परिजनों के साथ आये वैवाहिक जोड़ो को हिन्दू पंडितो व मुस्लिम मौलवियों द्वारा रीति रिवाज के द्वारा 846 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया जिसमें केन्द्रीयराजय मंत्री व लोकसभा मुज़फ्फरनगर के सांसद डॉ संजीव बालियान ने सभी वैवाहिक जोड़ो को पूरे पंडाल में घूम घूमकर आशिर्वाद दिया और सभी के हालचाल पूछे ओर नवदम्पति को सुख शांति ओर प्यार से रहने का आशिर्वाद दिया और कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार लगातार सभी धर्मों समुदाय के लोगो के लिये सबका साथ सबका विश्वास के तहत विकास कार्य कर रही है ओर हर योजना का लाभ दिया जा रहा है और जमीनी स्तर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है वही सभी को सुरक्षा भी दे रही है वही 2024 के चुनाव को लेकर मंत्री संजीव बालियान ने अल्पसंख्यक समुदाय से भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन और साथ देने का विश्वास भी अल्पसंख्यक समुदाय पर जताया वही वैवाहिक कार्यक्रम में आये दूल्हा दुल्हन व परिजनों के लिये भी हजारो लोगो के लिये भोजन और अच्छी व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया था वही मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ,डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी,सीडीओ सन्दीप भागिया,सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार,एसडीएम सदर परमानंद झा, डीएसओ राघवेंद्र कुमार सिंह ,जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक , जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह,अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार,परियोजना अधिकारी सतीश गौतम,सीओ सिटी आईपीएस आयुष विक्रम सिंह, समेत भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रहे वही डीएम मुज़फ्फरनगर सहित प्रसासनिक अधिकारियों ने मंत्री संजीव बालियान व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल को फूलों का बुके देकर स्वागत व सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed