मुख्तार अंसारी के गुर्गे भीम सिंह के घर से 7 शातिर बदमाश गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी के गुर्गे भीम सिंह के घर से 7 शातिर बदमाश गिरफ्तार।
भीम सिंह के घर मे उसके बेटे अमन सिंह के साथ डकैती की योजना बना रहे थे बदमाश।
मौके से भीम सिंह का बेटा अमन सिंह हुआ फरार।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार स्थित भीम सिंह के घर पर पुलिस ने मारा छापा।
पकड़े गए बदमाशों पर संगीन अपराधों के मामले हैं दर्ज।
बदमाशों के कब्जे से 2 स्कार्पियो,1 पिस्टल,1 रिवाल्वर,1 तमंचा, कई कारतूस बरामद।
एंकर-खबर गाजीपुर से है।जहां पुलिस ने मुख्तार अंसारी के गुर्गे भीम सिंह के घर से 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।भीम सिंह के घर मे उसके बेटे अमन सिंह के साथ डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है।इस दौरान भीम सिंह का बेटा अमन सिंह फरार हो गया।गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार स्थित भीम सिंह के घर पर पुलिस ने छापा मारा।इस दौरान पुलिस टीम ने 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।लेकिन भीम सिंह का बेटा अमन मौके से भाग निकला।पकड़े गए बदमाशों पर गाजीपुर के विभिन्न थानों में संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं।बदमाशों के कब्जे से 2 स्कार्पियो,1 पिस्टल,1 रिवाल्वर,1 तमंचा, कई कारतूस बरामद हुआ है।