श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय की कुलदेवी वरुणार्ची एवम कुलदेवी योगेश्वरी माताजी का 5वां पाटोत्सव आज

जोधपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय समिति द्वारा कुलदेवी वरुणार्ची एवम योगेश्वरी माताजी का पाटोत्सव आज 27 अप्रैल, गुरुवार को कुलदेवी मन्दिर, श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर परिसर, किला रोड पर मनाया जाएगा।
समिति सचिव संजय शर्मा एवं मंदिर पुजारी हरीश ओझा ने बताया कि दोपहर 12:15 बजे- गणेश पूजन, मातृका पूजन, पीठ पूजन, मध्यान्ह 2:15 बजे कुलदेवी महाअभिषेक, सांय 5:00 बजे यज्ञ पूर्णाहुति एवं आरती , सायं 6:15 बजे वृद्ध जनों का सम्मान होगा वही 07:15 बजे महाआरती के बाद महाप्रसादी होगी।
समिति उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिवेदी ने बताया की इस शुभ अवसर पर श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय भाईपा बन्धुओ के परिवार के साथ गणमान्य बंधु उपस्थित होंगे।
पाटोत्सव की पूर्व रात्रि 9.15 मातृशक्ति द्वारा भव्य रातीजोगा का आयोजन किया जो देर रात्रि तक चला जिसमे सैकड़ो महिलाओं ने भागीदारी निभाई।
संभाग हेड धीरेन्द्र भाटी
