बसलई के 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा छोड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावी साल मे भाजपा कार्यकर्ताओ का भाजपा छोडने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है गुरूवार को बसलई के 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक कार्यालय सरदारपुर पर पहुचकर भाजपा छोड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा सभी कार्यकर्ताओ का पुष्पमाला से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई, वही बुधवार को विधायक ग्रेवाल के केशरपुरातेली मे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ता रामप्रसाद गामड ने भाजपा छोड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बसलई के कार्यकर्ताओ द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो मे मंशाराम कसानिया, शंभु निनामा, शंकर गामड, सुखराम निनामा, सीताराम खराडी है। इस अवसर पर लोेकेन्द्रसिंह दरबार बसलई, नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधी अर्पित ग्रेवाल, जितेन्द्र मेडा, अकोलिया सरपंच प्रतिनिधी प्रकाश भुरिया, भोलाराम जाट, भरत देवडा, हरि भायल, सत्यनारायण डामर, राधु मेडा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी
