90 शीशी नाजायज नेपाली शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

0
https://youtu.be/Mb19QYFSosc

दिनांक 08.03.2023

90 शीशी नाजायज नेपाली शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को दिए गए हैं इसी निर्देश के क्रम में दिनांक 07.03.2023 को निम्न कार्यवाही की गई -

✍🏻 थाना मल्हीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त 1.कमलेश पुत्र मोनी प्रसाद निवासी धमना थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती 2.शिव शंकर पुत्र बलेश्वर निवासी बरगदवा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती 3. रामदयाल पुत्र रामेश्वर निवासी डिलवा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को 30-30 शीशी नाजायज नेपाली शराब के साथ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना मल्हीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 80/81/82/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

✍🏻 निरोधात्मक कार्यवाही-
जनपद के विभिन्न थानों द्वारा शांतिभंग करने के आरोप में कुल 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पाबंद कराया गया।

✍🏻 वाहन चेकिंग-
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा बैरियर/चेक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही है। जिसके अन्तर्गत विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहनों को चेक किया गया तथा 36 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम में ई-चालान कर रू0 57,000 शमन किया गया।

✍🏻 पैदल गस्त
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी भिनगा/इकौना के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा कस्बा/क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पैदल गस्त कर व्यापारियों व आमजन से वार्तालाप कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।
श्रावस्ती से सतीश दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed