थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 02 शातिर पशु तस्कर/चोर गिरफ्तार, कब्जे से 01 ट्रक (14 चक्का) में चोरी के 15 पशु बरामद

दिनांक 29.03.2023 को मुखबिर की सूचना थाना फूलपुर पुलिस द्वारा थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रतापपुर रोड से 02 शातिर पशु तस्कर/चोर 1. विकास उर्फ रहीम पुत्र सुलेमान निवासी शाहपुर थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज 2.सलमान पुत्र सगीर अहमद निवासी तौकलपुर थाना सोरांव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 01 ट्रक (14 चक्का) में लदी हुई 15 चोरी की भैंस बरामद हुयी। जिनमें 04 पशु चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित बरामद हुये। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.विकास उर्फ रहीम उम्र 20 वर्ष पुत्र सुलेमान निवासी शाहपुर थाना सरायममरेज, जनपद प्रयागराज
2.सलमान उम्र 28 वर्ष पुत्र सगीर अहमद निवासी तौकलपुर थाना सोरांव, जनपद प्रयागराज
बरामदगी
- घटना में प्रयुक्त 01 ट्रक (14 चक्का) संख्या UP44AT4695 इंजन नं0 ISB5.9B4S180T181K63741028 चेसिस नं0 MAT541109J1K32653 सम्बन्धित मु0अ0सं0 0112/2023 धारा 379 भा0द0सं0 थाना फूलपुर, कमिश्नरेट प्रयागराज
- चोरी की 01 भैंस सम्बन्धित मु0अ0सं0 0112/2023 धारा 379/411/420 भा0द0सं0 थाना फूलपुर, कमिश्नरेट प्रयागराज
- चोरी की 01 भैंस सम्बन्धित मु0अ0सं0 0078/2023 धारा 379/411/420 भा0द0सं0 थाना सरायममरेज, कमिश्नरेट प्रयागराज
- चोरी की 01 भैंस सम्बन्धित मु0अ0सं0 0079/2023 धारा 380/411/420 भा0द0सं0 थाना सरायममरेज, कमिश्नरेट प्रयागराज
- चोरी की 01 भैंस सम्बन्धित मु0अ0सं0 0080/2023 धारा 379/411/420 भा0द0सं0 थाना सरायममरेज, कमिश्नरेट प्रयागराज
- 11 अन्य पशु ।
पंजीकृत/अनावरित अभियोग- - मु0अ0सं0 0112/2023 धारा 379/411/420 भा0द0सं0 थाना फूलपुर, कमिश्नरेट प्रयागराज
- मु0अ0सं0 0078/2023 धारा 379/411/420 भा0द0सं0 थाना सरायममरेज, कमिश्नरेट प्रयागराज
- मु0अ0सं0 0079/2023 धारा 380/411/420 भा0द0सं0 थाना सरायममरेज, कमिश्नरेट प्रयागराज
- मु0अ0सं0 0080/2023 धारा 379/411/420 भा0द0सं0 थाना सरायममरेज, कमिश्नरेट प्रयागराज
फरार अभियुक्त - रिजवान उर्फ राशिद निवासी ग्राम मिया का पूरा थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज
- अरशद उर्फ चांद निवासी ग्राम मिया का पूरा थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज
- नियाज अहमद पुत्र मो0 सब्बीर निवासी ग्राम दौलतपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़
- अन्य 02 व्यक्ति
अपराध का तरीका
अभियुक्तगण गंगापार क्षेत्र के शातिर किस्म पशु तस्कर/अपराधी है, जो दिन में फेरी कर जानवरों को दिन में खरीदते है तथा चोरी के लिए रेकी करते है तथा रात्रि में जानवरों को चोरी करने के पश्चात एकत्रित करते है तथा पशु चिकित्साधिकारी द्वारा स्लाटर हाऊस के उपयुक्त जानवरों को दिखाकर सर्टिफिकेट हासिल करते है और उसके बाद उनमें से जानवरों को बदल कर गाड़ी में चोरी किये हुए दुधारू पशु को लोड कर चोरी छिप छलपूर्वक जानवरों को स्लाटर हाऊस तक पहुचां कर अधिक मुनाफा कमाते है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर यशपाल सिंह, उ0नि0 मनोज सिंह यादव, का0 शिवम सिंह यादव, का0 विष्णुदेव यादव, का0 अर्जुन यादव, का0 इन्द्रजीत यादव, का0 संदीप यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।

