■ डीसी – एसपी ने बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेदकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण/पुष्प अर्पित
बोकारो से अनिल शर्मा कि रिपोर्ट
■ डीसी – एसपी ने बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेदकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण/पुष्प अर्पित
■ बाबा साहब के दिखाएं मार्ग पर चलने एवं उनके आदर्शों को आत्मसात करने की कहीं बात
बोकारो :- बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेदकर की जयंती अवसर पर शुक्रवार को बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर- चार स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेदकर की आदमकद प्रतिमा पर डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा, डीडीसी श्रीमती कीर्तीश्री जी.,अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण/पुष्प अर्पित किया गया।
मौके पर डीसी कुलदीप चौधरी एवं एसपी चंदन झा ने आमजनों को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेदकर के दिखाएं मार्ग पर चलने एवं उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कहीं। साथ ही, संविधान में दिए गए अधिकारों एवं नियमों का अनुपालन करने को कहा।
मौके पर डीपीएलआर श्रीमती मेनका, अपर समाहर्ता सादात अनवर, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल भारती, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास मिथिलेश कुमार, कार्यपालक अभियंता पीएचडी श्री राम प्रवेश राम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, परियोजना पदाधिकारी आदि ने बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
